spot_img

बड़ी ख़बर : मुसाफिरों से भरी बस में चल गई राइफल, CRPF जवान की मौत

HomeCHHATTISGARHBASTARबड़ी ख़बर : मुसाफिरों से भरी बस में चल गई राइफल, CRPF...

बीजापुर। मुसाफिरों से भरी बस में सवार एक जवान की रायफल से अचानक फायरिंग हो गई। इस घटना में CRPF के एक जवान ने मौके पर ही डैम तोड़ दिया जबकि उसका एक साथ घायल बताया जा रहा है। ये पूरा मामला बीजापुर जिले का है, जिसकी पुष्टि एएसपी पंकज शुक्ला ने की है।

भैयाजी ये भी देखे : Breaking : मेन राइजिंग लाईन फूटी, कृषिमंत्री और बृजमोहन के बंगले…

शुक्ला ने बताया कि CRPF 229 बटालियन का जवान त्रिलोक सिंह छुट्टियों पर जा रहा था। जवान अपने कैंप उसूर से बीजापुर आ रहा था। तभी बस में त्रिलोक सिंह की रायफल से एक्सीडेंटल फायर हुआ जिसकी गोली सीधे त्रिलोक को ही लगी।

भैयाजी ये भी देखे : राजधानी रायपुर में नहीं होगा गरबा का आयोजन, मंदिरों के कार्यक्रमों…

राइफल से अचानक हुए इस फायर से घटना स्थल में ही CRPF 229 बटालियन का जवान त्रिलोक सिंह ने दम तोड़ दिया। त्रिलोक के साथ उसके बगल में बैठा साथी जवान राजेन्द्र के घायल होने की सुचना मिली है। जिसके बाद उसे ईलाज एक लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। ये घटना उसूर से बीजापुर के बीच आवापल्ली में घटी है।