spot_img

Breaking : मेन राइजिंग लाईन फूटी, कृषिमंत्री और बृजमोहन के बंगले में घुसा पानी

HomeCHHATTISGARHBreaking : मेन राइजिंग लाईन फूटी, कृषिमंत्री और बृजमोहन के बंगले में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर में मेन राइजिंग लाईन फटने से मंत्रियों के बंगलो में पानी भर गया है। मेन राइजिंग लाईन फूटने के घंटो बाद भी सड़कों पर पहले पानी बहा। जिसके बाद ये पानी मंत्रियों के बंगलों में जा घुसा।

भैयाजी ये भी देखे : राजधानी रायपुर में नहीं होगा गरबा का आयोजन, मंदिरों के कार्यक्रमों…

शंकरनगर जैसे पॉश इलाका होने के साथ ही तमाम मंत्रियों के बंगलें भी है। जहाँ घंटों तक पानी सडकों पर बहने के बावजूद निगम के आला अफसर और जल कार्य विभाग के अफसर नहीं पहुंचे है।

बताया जा रहा है मेन राइजिंग लाईन फटने की वज़ह से ये जलभराव हुआ है। हज़ारो लीटर पानी सड़कों पर और मंत्रियों के बंगलो में भरने से बर्बाद होने की जानकारी मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक शंकर नगर की तरफ जाने वाली राइजिंग मेन पाइप लाइन को टाटा प्रोजेक्ट केबल कम्पनी ने केबल डालते वक्त डेमेज किया है। ये डेमेज पुलिस निरीक्षक दफ्तर के नज़दीक हुआ है।

भैयाजी ये भी देखे : भूपेश का ऐलान, पिपरिया और कुकदुर तहसील, इन्दौरी और कुण्डा होंगे…

जिसके बाद पुरे इलाके में हज़ारों लीटर पानी सड़कों पर बह गया। हालाँकि निगम अमलें ने घंटों बाद इस पाइलाइन को बंद करा कर मरम्मत का काम शुरू करने की बात कह रही है। वहीं इसकी वज़ह से आज शाम को शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी की पानी टंकियों से होने वाली सप्लाई बंद रहने की जानकारी भी निगम अफसरों ने दी है।