spot_img

IPL 2021 : MI और KKR की भिड़ंत, कप्तान रोहित बनाएंगे रिकार्ड

HomeSPORTSIPL 2021 : MI और KKR की भिड़ंत, कप्तान रोहित बनाएंगे रिकार्ड

नई दिल्ली। IPL 2021 में आज मुंबई इंडियन और कोलकाता राइडर्स के बीच खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार 7:30 बजे यह मैच शुरू होगा। पॉइंट टेबल में दोनों टीम की स्थिति पर अगर नजर डाली जाए तो मुंबई ज़्यादा मज़बूत है।

भैयाजी ये भी देखे : IPL 2021 : सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी. नटराजन कोरोना पॉजिटिव

अगर आज का मैच मुंबई इंडियंस जीतती है तो पॉइंट टेबल में 10 अंकों के साथ वो तीसरे स्थान पर पहुंच सकती है। इधर कोलकाता ने आज के मैच में बाज़ी मार ली तो वह चौथे नंबर पर काबिज हो जाएगी। कोलकाता की जीत के साथ ही मुंबई टॉप 4 से बाहर हो सकती है।

इधर मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा के खेलने पर भी संशय बना हुआ है। अगर रोहित खेलते है तो उनके 18 रन बनाते ही वे आईपीएल (IPL 2021) में किसी भी टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित शर्मा ने अकेले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 982 रन बनाए है।

भैयाजी ये भी देखे : न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला

IPL 2021 : 13 में से 12 मैच मुंबई ने जीते

दोनों टीमों के मुकाबलों की अगर हिस्ट्री देखी जाए तो मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए 13 मैचों में से 12 मैचों में मुंबई इंडियंस को जीत मिली है।