spot_img

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए “युद्धवीर” नारे लगाते रहे समर्थक…

HomeCHHATTISGARHराजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए "युद्धवीर" नारे लगाते रहे...

जशपुर। राजकीय सम्मान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच युद्धवीर सिंह जूदेव आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उन्हें उनके भतीजे शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने मुखाग्नि दी है।

उन्हें पहले गॉड ऑफ़ ऑनर देकर तिरंगे में लपेटा गया और फिर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान युद्धवीर के समर्थक “जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा आपका नाम रहेगा” के नारे लगा रहे थे।

भैयाजी ये भी देखे : पोर्नोग्राफी मामले में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को मिली बड़ी राहत, कोर्ट…

जूदेव की अंतिम यात्रा के दौरान हज़ारों की संख्या में उनके समर्थक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, केन्द्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह, छत्तीसगढ़ सहित झारखंड और उड़ीसा से आये सांसद एवं विधायकों सहित प्रदेश भर से जशपुर पहुंचे भाजपा नेता उपस्थित रहे। छोटू बाबा के नाम से विख्यात स्व. युध्दवीर सिंह जूदेव जी की अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा।

गौरतलब है कि जशपुर राज परिवार में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.कुमार दिलीप सिंह जूदेव के छोटे पुत्र युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन रविवार व सोमवार की दरमियानी रात्रि 4 बजे बैंगलुरु में लीवर संक्रमण के उपचार के दौरान हुआ है।

भैयाजी ये भी देखे : अब शादी में जुटेंगे 150 लोग, दशगात्र के लिए 50 लोगो…

निधन पश्चात युद्धवीर सिंह जूदेव का पार्थिव शरीर मंगलवार को सुबह 11 बजे जशपुर पहुंचा। जिसके बाद आज उनका पार्थिव देह अंतिम संस्कार के लिए विजय विहार पैलेस से मुक्तिधाम ले जाया गया।