spot_img

पंजाब CM की चार्टड फ्लाइट से दिल्ली यात्रा, अकाली दल-आप ने साधा निशाना

HomeNATIONALपंजाब CM की चार्टड फ्लाइट से दिल्ली यात्रा, अकाली दल-आप ने साधा...

दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह (Chief Minister Charanjit Singh) चन्नी चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए चार्टड फ्लाइट से यात्रा को लेकर विपक्षी दल आम आदमी पार्टी और अकाली दल के निशाने पर आ गए हैं।

आप और अकाली नेता ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी शाही आदतों को छोड़ नहीं पा रही है। दरअसल, चन्नी ने शपथ लेने के बाद कहा था कि यह आम आदमी की सरकार है। चन्नी, दो उप मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली जाने के लिए चार्टड विमान से उड़ान भरी थी और यात्रा के ठीक पहले का एक फोटो भी जारी हुआ था।

भैयाजी ये भी देखे : त्रिपुरा में नए किस्म का स्वाइन फ्लू, रोग के केंद्र से 1 किलो मीटर दूर तक मारा जाएगा सुअरो को

नए मंत्रियों के नामों पर चर्चा करने गए थे दिल्ली

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार पंजाब सरकार (Chief Minister Charanjit Singh)  के नए मंत्रियों के नामों पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करने के लिए चन्नी, डिप्टी सीएम और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को चार्टड उड़ान से दिल्ली गए थे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी निजी विमान से कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दौरे की आलोचना की।

इन्होंने ये कहा

अकाली दल ने कहा, कि वो कहतें हैं, कि आम आदमी के साथ खड़े हैं, लेकिन कांग्रेस (Chief Minister Charanjit Singh) के नेता चंडीगढ़ से दिल्ली तक महज 250 किलोमीटर दूरी तक की यात्रा के लिए निजी विमान का इस्तेमाल करते हैं। क्या कोई सामान्य उड़ान या कार नहीं हैं जिनका इस्तेमाल किया जा सके? आप विधायक और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कहने से कोई आम आदमी नहीं हो जाता, उसके काम ही उसके व्यक्तित्व की सच्चाई को सामने लाते हैं।