spot_img

त्रिपुरा में नए किस्म का स्वाइन फ्लू, रोग के केंद्र से 1 किलो मीटर दूर तक मारा जाएगा सुअरो को

HomeNATIONALत्रिपुरा में नए किस्म का स्वाइन फ्लू, रोग के केंद्र से 1...

अगरतला। देश के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में अब नए किस्म का स्वाइन फ्लू फीवर (swine flu fever) फैल रहा है। इसे अफ्रीकन स्वाइन फ्लू वायरस कहा गया है। सूअरों के 87 नमूनों में से तीन में अफ्रीकी स्वाइन फीवर के पॉजिटिव केस मिले हैं। रोग मिलने के केंद्र से 1 किलो मीटर के दायरे में सभी सूअरों को मारने का निर्देश अधिकारियों ने जारी किया है।

पशु संसाधन विकास विभाग के निदेशक के शशि कुमार ने कहा है कि रोग केंद्र से 10 किलो मीटर रेडियस के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि सूअरों (swine flu fever) को मारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जहां पॉजिटिव मामले मिले हैं, वह इलाका त्रिपुरा के उत्तरी जिले का कंचनपुर सब डिवीजन है।

भैयाजी ये भी देखे : तालिबान को सार्क में शामिल करने की कोशिश, पाकिस्तान की चाल नाकाम

सुअर मांस की बिक्री पर प्रतिबंध

सरकार ने इस क्षेत्र से किसी भी जीवित या मृत सूअर के मांस की बिक्री और बाहर ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। गुवाहाटी के लैब में त्रिपुरा से भेजे गए सूअरों के सैंपल में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू वायरस (swine flu fever)  की पुष्टि हुई थी। इससे पहले मिजोरम में भी इस फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।