spot_img

चलती कार में लगी आग, 39 वर्षीय डॉक्टर की मौत

HomeNATIONALचलती कार में लगी आग, 39 वर्षीय डॉक्टर की मौत

दिल्ली। हैदाराबाद में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 39 वर्षीय एक डॉक्टर की मौत गई। शनिवार की सुबह डॉक्टर अपनी कार से कहीं जा रहे थे, इस दौरान उनकी कार में आग (AAGJANI) लग गई जिसके बाद उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शम्साबाद के नजदीक उनकी कार में आग लगी थी। डॉक्टर की शिनाख्त नीलपति सुधीर के रुप में हुई है।

भैया जी ये भी देखे :  अवैध संबंध के शक में जिम ट्रेनर पर चली गोली, JDU नेता समेत पत्नी से पूछताछ

डॉक्टर खुद चला रहे थे कार

पुलिस के अनुसार डॉक्टर कार खुद चला रहे थे, आग (AAGJANI) लगने के बाद वह कार में ही फंस गए और आग की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस व फायर टेंडर की गाडि़यां मौके पर पहुंची लेकिन डॉक्टर की जान नहीं बचाई जा सकी। फायर टेंडर की गाडि़यों ने आग पर काबू पाया और उसके बाद डॉक्टर के शव को बाहर निकाला गया है।

मलपेट में पदस्थ थे डॉक्टर

पुलिस के अनुसार डॉक्टर नीलपति सुधीर मलकपेट के यशोदा अस्पताल में ऑर्थोपैडिक डॉक्टर थे। वह ओंगोल, आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। वह हैदराबाद के केपीएचबी कॉलोनी में रह रहे थे। कार में आगजनी (AAGJANI)  कैसे हुई, इस बात की पुलिस जांच कर रही है।