spot_img

राहुल-प्रियंका हाथरस रवाना , DND ने कार्यकर्ताओं पर बरसाई लाठियां

HomeNATIONALराहुल-प्रियंका हाथरस रवाना , DND ने कार्यकर्ताओं पर बरसाई लाठियां

दिल्ली. उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के परिवार से मिलने की जिद में अड़े कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी की बात प्रशासन ने मान ली है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी अपने अन्य 5 कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश की सीमा के अंदर जा सकेंगे।

डीएनडी से इजाजत मिलने के बाद राहुल-प्रिंयका का दल पीडि़त परिवार से मिलने के लिए रवाना हुआ। राहुल-प्रियंका का दल डीएनडी से जैसे ही आगे बढ़ा, वहां मौजूद यूपी पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा खुद जमीन पर पड़े कार्यकर्ता को उठाने के लिए गईं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि पुलिस ने प्रियंका जी को भी लाठी मारी है। लाठीचार्ज की घटना के बाद अब राहुल (Rahul Gandhi) और प्रियंका डीएनडी से आगे निकल गए हैं। डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा अभी भी लगा हुआ है।

तिवारी का बीजेपी पर हमला

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को हाथरस जाने की इजाजत मिलने को राहुल गांधी बड़ी जीत बताया। कांग्रेस नेता ने बीजेपी द्वारा इसे फोटो खिंचवाने का मौका करार देने पर हमला करते हुए कहा कि जब स्मृति ईरानी चूडय़िां भिजवा रहीं थी तो क्या वो भी फोटो खिंचवाने के लिए भेज रही थी।

सीएम योगी से सुरजेवाला ने मांगा इस्तीफा

डीएनडी में लाठीचार्ज की घटना होने के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी अकेले पैदल चलकर जाने को भी तैयार थे। कांग्रेस नेता ने कहा है कि हमारी मांग है कि पीडि़त परिवार को न्याय मिले और सीएम योगी इस्तीफा दे।

गांव जाने की इजाजत नहीं

डीएनडी से राहुल-प्रियंका का काफिला आगे बढऩे के बाद हाथरस में चौकसी के पूरे इंतजाम हो गए है। इस बीच, हाथरस सदर एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने मीडियाकर्मियों को बताया, कि हाथरस में किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेताओं को आने की इजाजत नहीं है। अब देखना यह है, कि कांग्रेस नेताओं का दल पीडि़त परिवार से मिल पाता है या नहीं?