spot_img

कांग्रेस विधायक राजकुमार बीजेपी में होंगे शामिल

HomeNATIONALकांग्रेस विधायक राजकुमार बीजेपी में होंगे शामिल

दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (uttarakhand assembly elections 2020) के लिए राजनैतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बागी नेताओं ने एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना शुरु कर दिया है। राज्य के कांग्रेस विधायक राजकुमार रविवार 12 सितंबर को भाजपा में शामिल होंगे। दिल्ली के भाजपा मुख्यालय (uttarakhand assembly elections 2020) में राजकुमार को पार्टी में शामिल किया जाएगा। राजकुमार उत्तराखंड के पुरोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

12.15 बजे लेंगे शपथ

कांग्रेस विधायक राजकुमार दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय (uttarakhand assembly elections 2020)  पहुंच चुके है। 12.15 बजे वे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेंगे। राजकुमार 2007 से 2012 तक भाजपा के सदस्य थे।

भैयाजी ये भी देखे : CM की दौड़ में पांच नाम, शिक्षक, किसान नेता समेत अन्य पदों में सम्हाल चुके जिम्मेदारी

हालांकि बाद में भाजपा ने जब उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। हाल ही में उत्तराखंड से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह भी पार्टी में शामिल हुए थे, जिसके बाद पार्टी का दावा था कि कुछ और विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उत्तराखंड में साल 2022 में होने वाले चुनावों के लिए भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहती है, ऐसे में कांग्रेस विधायक का भाजपा के पाले में आना पार्टी की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।