spot_img

पांच सितंबर को प्रदेश भर में भाजपा का पुतला दहन: त्रिवेदी

HomeCHHATTISGARHपांच सितंबर को प्रदेश भर में भाजपा का पुतला दहन: त्रिवेदी

रायपुर। थूक पॉलीटिक्स का मामला दिन पे दिन गर्म होता जा रहा है। शनिवार को बीजेपी नेताओं ने रायुपर स्थित कार्यालय में पत्रकारवार्ता की। पत्रकारवार्ता में बीजेपी नेताओं ने सरकार की तुलना तालिबान सेना से कर दी। बीजेपी के पदाधिकारियों की प्रेस वार्ता के बाद कांग्रेस नेताओं (SHAILESH NITIN TRIVEDI) ने प्रतिक्रिया जारी की है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी (SHAILESH NITIN TRIVEDI) ने कहा है कि डी. पुरंदेश्वरी का विडियो सब ने देखा है। पूरे छत्तीसगढ़ ने देखा है, पूरे देश ने देखा है। डी. पुरंदेश्वरी थूकना शब्द का प्रयोग कर रही है और यदि डी. पुरंदेश्वरी का थूकना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को फूकना सुनाई देता है तो इससे स्पष्ट है किसानों के अपमान में भाजपा और स्वंय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, डी. पुरंदेश्वरी के इस अपराध में सहभागी बने है। छत्तीसगढ़ की अस्मिता और किसान भाइयों के इस अपमान में भाजपा शामिल और सहभागी है। इसके विरोध में बीजेपी के खिलाफ 5 सितंबर को प्रदर्शन किया जाएगा।

भैयाजी ये भी देखे : थूक पॉलीटिक्स: चुनाव के समय अफगान सेना की तरह सरकार करेगी सरेंडर- बीजेपी

डी. पुरंदेश्वरी का बयान गलत

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी (SHAILESH NITIN TRIVEDI) ने कहा है कि दरअसल डी. पुरंदेश्वरी के बयान का गलत अर्थ नहीं निकाला जा रहा है। डी. पुरंदेश्वरी का बयान ही गलत है। विष्णुदेव साय यह न भूले कि फूकने से बहता नहीं है उड़ जाता है। यदि डी. पुरंदेश्वरी ने फूकने की बात की होती तो वे उडऩा कहती। पूरे छत्तीसगढ़ और पूरे देश ने सुना है डी. पुरंदेश्वरी थूकने की बात कही है। डी. पुरंदेश्वरी थूकने और बह जाने की बात कर रही हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में और पूरे देश ने इसे सुना है कि भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी थूकने और बह जाने की बात कह रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को डी. पुरंदेश्वरी के द्वारा कहा गया थूकना यदि फूकना सुनाई देता है तो वे सच को नकार रहे है और असत्य के साथ खड़े है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पुरंदेश्वरी के साथ

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि यह इस बात का जीता जागता सबूत है कि स्वंय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय और पूरी भाजपा किसानों के अपमान छत्तीसगढ़ की अस्मिता के अपमान में, छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के अपमान में डी. पुरंदेश्वरी के साथ शामिल है। डी. पुरंदेश्वरी ने थूकने और बहने की बात कही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जी ने अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व छोड़कर रफू करने का काम शुरू कर दिया है।