spot_img

बड़ी ख़बर : सामूहिक अवकाश पर रायपुर नगर निगम के कर्मचारी, कल निकालेंगे रैली

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : सामूहिक अवकाश पर रायपुर नगर निगम के कर्मचारी, कल...

रायपुर। रायपुर नगर निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारी शुक्रवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान सभी कर्मचारी सुबह 11ः30 बजे निगम मुख्यालय के सामने पहुंचकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी, अधिकारी फेडरेशन की रैली निकालेंगे।

भैयाजी ये भी देखे : Breaking : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ज़ारी की पूरक परीक्षाओं…

इस संबंध में जानकारी देते हुए संयुक्त नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ के संरक्षक संतोष पाण्डेय ने बताया कि “छत्तीसगढ़ कर्मचारी, अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर डी.ए. महंगाई भत्ता की मांग को लेकर 3 सितंबर को सामूहिक अवकाश दिवस पर ज़ोरदार प्रदर्शन करेंगे।”

भैयाजी ये भी देखे : NMDC ने अपने छः दशक का तोडा रिकार्ड, उत्पादन 89 और…

संरक्षक संतोष पाण्डेय ने बताया कि “इस दौरान रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन एवं सभी 10 जोन के अधिकारी एवं कर्मचारी से नगर निगम मुख्यालय के सामने पहुंचेंगे। जहाँ से छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर रैली में सम्मिलित होकर बूढापारा धरना स्थल पर पहुंच कर सरकार से डी.ए. महंगाई भत्ता की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।”