spot_img

बड़ी ख़बर : सीएम भूपेश बघेल कल सुबह फिर जाएंगे दिल्ली, कांग्रेस के आला नेताओ से होगी मुलाकात

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : सीएम भूपेश बघेल कल सुबह फिर जाएंगे दिल्ली, कांग्रेस...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल एक बार फिर दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। वहां उनकी मुलाकात पार्टी के आला नेताओं से होगी। सीएम भूपेश बघेल शुक्रवार को सुबह की फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे। जहां उनकी मुलाकात प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से होने के कयास लगाए जा रहे है।

भैयाजी ये भी देखे : भाजपा ने किया जोन दफ्तरों का घेराव, बृजमोहन बोले-जनता के लिए…

खबर ये भी है कि सीएम भूपेश की मुलाकात पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी से भी हो सकती है। सीएम भूपेश के साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम का भी दिल्ली दौरा संभावित माना जा रहा है।

इधर पार्टी सूत्रों की मानें तो सीएम भूपेश के साथ सुबे के कुछ मंत्री भी दिल्ली जा सकते है। जिनमें मंत्री रूद्र गुरु, अनिला भेड़िया, डॉ.शिव डहरिया, अमरजीत भगत के नाम की चर्चा ज़ोरो पर है। हालांकि मंत्रियों के दौरे की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में आला नेताओं से चर्चा के बाद सुबे की कैबिनेट में फेरबदल हो सकते है। जिसकी वजह से सीएम भूपेश को दिल्ली रवाना होना पड़ रहा है।

इधर सीएम भूपेश बघेल के दिल्ली दौरे लौटने के एक दिन बाद ही वापस जाने से एक बार फिर ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री वाले फार्मूले ने ज़ोर पकड़ा है।

भैयाजी ये भी देखे : भाजपा के घेराव पर बोले महापौर ढेबर, अपनी राजनीति ज़िंदा रखने…

चर्चा के पीछे की एक वज़ह छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का दिल्ली में ही मौजूद होना माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि कल दिल्ली में आला नेताओं के साथ होने वाली सीएम भूपेश की बैठक में सिंहदेव भी शामिल हो सकते है।