spot_img

IPL 2020 : किंग्स इलेवन पंजाब को मुंबई इंडियंस ने 48 रनों से रौंदा

HomeSPORTSIPL 2020 : किंग्स इलेवन पंजाब को मुंबई इंडियंस ने 48 रनों...
वेबडेस्क। IPL 2020 टूर्नामेंट में आज 13वां मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने एकतरफा जीत हासिल की।
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने IPL के हरफनमौला अंदाज में खेल दिखाया और मैच बड़ी आसानी से अपने नाम किया। इस मैच में खुद कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक वाली आतिशी पारी खेली। वहीं हार्दिक पांड्या-कीरोन पोलार्ड ने अंत के तीन ओवर में धुंआधार बल्लेबाजी कर 62 रन बटोरे। जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर की समाप्ति पर 191 बनाए जिसमें केवल 4 विकेट का नुकसान टीम ने किया। मुंबई के दिए टारगेट का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खो कर 143 रन ही बना पाई, और 48 रन से मैच हार गई।