spot_img

बड़ी ख़बर : शासकीय कर्मचारियों को हेलमेट अनिवार्य, कलेक्टर ने ज़ारी किया आदेश

HomeCHHATTISGARHBASTARबड़ी ख़बर : शासकीय कर्मचारियों को हेलमेट अनिवार्य, कलेक्टर ने ज़ारी किया...

कांकेर। अब शहर में सभी सरकारी कर्मचारियों को हेलमेट लगाने की अनिवार्यता होगी। इसके साथ ही कार चलाने वाले सभी अफसरों को सीटबेल्ट अनिवार्य रूप से लगाना होगा। ऐसा नहीं किए जाने पर उन पर जुर्माने की कार्यवाही भी की जाएगी। इस संबंध में कांकेर के कलेक्टर चंदन कुमार ने आदेश भी ज़ारी कर दिया है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी खबर : ROP पर निकली ITBP टुकड़ी पर नक्सलियों ने…

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा सभी अफसरों- कर्मचारियों को जो दुपहिया वाहन में कार्यालय आते-जाते हैं, उन्हें हेलमेट लगाना अनिवार्य किया गया है। इसी प्रकार चार पहिया वाहन चालकों को भी वाहन चलाते समय यातायात नियमों के तहत सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक हुई थी। इस बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सड़क दुर्घटना के कारणों की समीक्षा और सुधारात्मक उपाय करने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने प्रदेश के सरकारी कर्मचारी हेलमेट, सीटबेल्ट का स्वयं उपयोग कर आम नागरिकों को प्रेरित करने के लिए भी कहा था, जिसके बाद कांकेर कलेक्टर ने आज आदेश ज़ारी किया है।

भैयाजी ये भी देखे : भाजपा महिला मोर्चा ने थानेदारों को बांधी राखी, लिया बहनों की…

सीएस जैन ने सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक से कहा था कि जिलों में सड़क सुरक्षा के लिए जन जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से किया जाना चाहिए। मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का दूसरे राज्यों से तुलनात्मक अध्ययन करने के भी निर्देश भी दिए थे।