spot_img

भाजपा महिला मोर्चा ने थानेदारों को बांधी राखी, लिया बहनों की रक्षा का वचन

HomeCHHATTISGARHभाजपा महिला मोर्चा ने थानेदारों को बांधी राखी, लिया बहनों की रक्षा...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के नेत्रियों ने थानेदारों को अपना भाई बनाया है। इस दौरान उन्होंने पुलिस अफसरों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन भी लिया।

भैयाजी ये भी देखे : रायपुर के उरला में खान बनाने के नाम पर हुआ झगड़ा,…

भाजपा तेलीबांधा मंडल के अंतर्गत महिला मोर्चा ने तेलीबांधा थाना में थाना प्रभारी व स्टाफ के लोगों को रक्षा सूत्र बांधा। जिसके बाद बहनों ने अपने भाइयों की आरती उतारी और मिठाई खिला कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान महिला मोर्चा की तमाम बहनों ने अपने भाइयों के उज्जवल भविष्य दीर्घायु और खुशहाल जीवन की कामना की। वहीं उनसे सभी बहनों की रक्षा का वचन भी लिया।

भैयाजी ये भी देखे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले, राजीव गांधी ने रखी 21वीं सदी के…

इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ममता साहू, मीडिया प्रभारी किरण बघेल, तेलीबांधा की मंडल अध्यक्ष अर्चना शुक्ला, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा साहू, जिला सह संयोजक कपिला सिंह समेत अन्य महिलाएं उपस्थित थी।