spot_img

Daily Horoscope : दैनिक राशिफ़ल (20/08/2021) जानिए कैसा होगा आपका दिन

HomeDHARMADaily Horoscope : दैनिक राशिफ़ल (20/08/2021) जानिए कैसा होगा आपका दिन

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत।

राशिफल

मेष: उच्च अधिकारी से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

मिथुन: भाई-बहन का सहयोग रहेगा। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। यात्रा या देशाटन की स्थिति सुखद होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लें।

कर्क: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मैत्री संबंध मधुर होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह: अहंकार पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में तनाव और टूटन की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्या भी रहेगी।

कन्या: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कार्य क्षेत्र में व्यवधान भी आ सकता है। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

धनु: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। निजी सुख में व्यवधान आएगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। कोई ऐसी बात हो सकती है जिससे निजी सुख में व्यवधान आए। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मीन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। विरोधी सक्रिय हो सकता है। घर के मुखिया या उच्च अधिकारी से तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।