spot_img

वायरल हुआ बृहस्पति सिंह का कथित ऑडियों, डिप्टी कलेक्टर से की गाली-गुफ़्तार

HomeCHHATTISGARHवायरल हुआ बृहस्पति सिंह का कथित ऑडियों, डिप्टी कलेक्टर से की गाली-गुफ़्तार

रायपुर। कांग्रेस के विधायक बृहस्पति सिंह से विवाद हटने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब विधायक जी का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें मछली पालन के लिए पट्टा आवंटन के आदेश पर बृहस्पति सिंह डिप्टी कलेक्टर को जमकर गाली देते सुने जा रहे है।

भैयाजी ये भी देखे : एसकेएस इस्पात में फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, पुलिस की बस को…

दरअसल क्षेत्र के दलको झील में मछली पालन के पट्टे से जुड़ा ये विवाद पुराना है। जिसमें कलेक्टर कोर्ट के निर्देश के बाद डिप्टी कलेक्टर ने 10 साल के लिए गंगा मछुआ समिति को पट्टा आवंटित किया।

इस झील में मछली पालन को लेकर साल 2019 से विवाद चल रहा है। जिसमें कलेक्टर कोर्ट के आदेश के बाद दीप्ती कलेक्टर प्रफुल्ल कुमार रजक ने इस संबंध में पत्ता आबंटन आदेश ज़ारी किया था।

अब इस आवंटन के बाद कथित तौर पर विधायक बृहस्पति सिंह ने डिप्टी कलेक्टर रजक को फोन लगाकर जमकर गाली-गलौज की है। जिसके बाद इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

भैयाजी ये भी देखे : Raipur Police : अड्डेबाज़ों के लिए रतजगा और सुबह बसों में…

इधर इस मामलें में डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल कुमार रजक ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि “शाम को रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह जी का फोन आया था, जिसके बाद उन्होंने कुछ देर बात करने के बाद गाली-गलौज शुरू कर दी। मेरे मना करने के बाद भी उन्होंने गालीयां दी, जिसके बाद मैंने फोन काटा। इस मामले में मैंने अपने उच्च अधिकारी के समक्ष शिकायत की है।”