spot_img

महिला मोर्चा ने फूंका सांसदों का पुतला, कहा-प्रदेश के महिलाओं की दशा पर बहाए आंसू

HomeCHHATTISGARHमहिला मोर्चा ने फूंका सांसदों का पुतला, कहा-प्रदेश के महिलाओं की दशा...

रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा रायपुर जिला ने कांग्रेसी सांसद छाया वर्मा व फूलों देवी नेताम का पुतला दहन किया। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी सांसदों ने संसद में अमर्यादित आचरण कर छत्तीसगढ़ का नाम देश में खराब किया।

भैयाजी ये भी देखे : Video : आप बीती बताते हुए रो पड़ी सांसद फूलोदेवी नेताम,…

उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की महिला सांसदों ने मार्शल का कालर पकड़कर घसीटा उनके इस कृत्य से छत्तीसगढ़ की महिलाओं को देशभर में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। हम कांग्रेसी सांसद छाया वर्मा, फूलों देवी नेताम से मांग करते हैं कि अगर इतनी हिम्मत ही हैं तो अपने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने खड़ा होकर उनसे पूछे कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोक क्यों नहीं पा रहे हैं।

ढाई साल में पूरे प्रदेश में 6000 से अधिक बलात्कार की घटना हो गई। अकेले रायपुर में 300 से ऊपर बलात्कार की घटनाएं हो गयी। शराबबंदी होने के बजाय घर-घर शराब पहुंचाने से महिलाओं के खिलाफ अपराध की बाढ़ आ गई है।

और अपने जन घोषणा पत्र के अनुसार थाने में अभी तक महिला हेल्प डेस्क नहीं बना है। आज ही जशपुर, राजनंदगाँव, जगदलपुर में महिलाओं की हत्या व पुलिस द्वारा बलात्कार की घटना हुई है। आरंग में तो 13 साल की बालिका को बहला-फुसलाकर अनाचार हुआ है।

इन सब घटना होने पर इन दोनों नेताओं की बहादुरी कहां चली जाती है । जब छत्तीसगढ़ के महिला आयोग की अध्यक्ष कहती है कि छत्तीसगढ़ में बलात्कार आपसी सहमति से होते हैं। तब कांग्रेसी सांसद छाया वर्मा, फूलों देवी नेताम के मुंह में ताले पड़ जाते हैं।

भैयाजी ये भी देखे : रेल कौशल विकास योजना : बिलासपुर जोन में दिया जाएगा विभिन्न…

प्रेस वार्ता में सांसद के आंसू बहाने पर जिला अध्यक्ष सीमा साहू ने कहा कांग्रेस में महिलाओं के भाग्य में आंसू ही है। तंदूर कांड, जेसिका लाल कांड, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेत्री और फिल्म अभिनेत्री नगमा के साथ क्या हुआ था यह छत्तीसगढ़ की जनता जानती है और अभी वर्तमान में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा। इन सब से कांग्रेस में महिलाओं की स्थिति समझी जा सकती है।