spot_img

Dail 112 ने बचाई जान, फंदे पर झूलने से युवक को रोका, एसपी ने किया सम्मान

HomeCHHATTISGARHBILASPURDail 112 ने बचाई जान, फंदे पर झूलने से युवक को रोका,...

बिलासपुर। बिलासपुर में Dail 112 ने एक जिंदगी बचाई है। पारिवारिक तनाव और विवाद के बाद अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूलने ही वाल था, तभी परिवार वालों की नज़र उस पर पड़ी और डायल 112 में फोन कर दिए। जिससे समय रहते मौके पर 112 की टीम ने पहुंच कर युवक की जान बचाई।

भैयाजी ये भी देखे : कांकेर : अभियान चलाकर बनाए दस हज़ार से ज़्यादा छात्रों के…

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के Dail 112 में कॉलर ने एक व्यक्ति द्वारा पारिवारिक विवाद के बाद दरवाजा बंद कर फांसी पर झूलने के संबंध में जानकारी दी। इस सुचना में तत्काल प्रभाव से आरक्षक संतोष मरकाम और चालाक रवि साहू मौके पर पहुंचे। और कमरे का दरवाज़ा खुलवाने की कोशिश की।

काफ़ी मान मनौव्वल के बाद युवक ने दरवाज़ा खोला। आरक्षक मरकाम और चालाक रवि साहु ने मिलकर युवक को ऐसा करने से न सिर्फ रोका बल्कि उसे समझाइश भी दी। जिसके बाद युवक ने आत्महत्या न करने की बात कहीं। फिलहाल युवक स्वस्थ है।

Dail 112 सम्मान के है हक़दार-एसपी झा

इधर बिलासपुर के पुलिस कप्तान दीपक झा ने जांबाज आरक्षक संतोष मरकाम एवं चालक रवि साहू को सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई के लिए सम्मानित किया है।

भैयाजी ये भी देखे : महासमुंद : त्योहारों के नज़दीक आते ही मिठाई में मिलावटखोरी की…

उन्होंने कहा कि “दोनों ने न सिर्फ समय रहते एक युवक की जान बचाई साथ ही उसे समझाइश भी दी है, इस काम के लिए निश्चित तौर पर दोनों सम्मान के पात्र है। एसपी झा ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।”