spot_img

बड़ी खबर : 11 साल के बच्चे का अपहरण, बहन को फोन कर मांगी 30 लाख की फिरौती, एक गिरफ्तार

HomeCHHATTISGARHBASTARबड़ी खबर : 11 साल के बच्चे का अपहरण, बहन को फोन...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले में एक 11 साल के बच्चे का अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता पाई है। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से इस बच्चों को सही सलामत छुड़ा लिया है।

वही एक युवक को इस मामले में भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने बच्चे का अपहरण कर परिजनों से 30 लाख की फिरौती की मांग की थी।

भैयाजी ये भी देखे : Breaking : प्लास्टो की बना रहे थे नकली पानी टंकी, पुलिस…

मिली जानकारी के मुताबिक कोंडागांव जिले के सोनाबाल में रहने वाले बृजलाल सेठिया के बेटे का अपहरण हुआ था। इस बात की पुष्टि तब हुई जब दोपहर से निकले बृजलाल के बेटे की देर शाम तक कोई खोज खबर नहीं मिली।

आसपास में खोजबीन करने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चल पाया था। जिसके बाद उसकी बहन राजेश्वरी सेठिया के पास एक फोन आया, जिसमें 30 लाख की फिरौती की मांग की गई थी।

फोन में अपहरणकर्ताओं ने धमकी भी दी की फिरौती की रकम 30 रूपए नहीं मिले तो बच्चे को जान से मार देंगे। इसकी सूचना तत्काल बृजलाल ने पुलिस को दी और जांच-पड़ताल शुरू हुई। जिस नंबर से फोन आया था उस नंबर के लोकेशन को ट्रेस किया गया और मामले में बच्चे को सही सलामत बरामद किया गया है।

थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर ने बताया कि “सोमवार को सूचना मिली थी कि बृज लाल सेठिया के सुपुत्र जिनकी उम्र 11 वर्ष है, का अपहरण हुआ था। इस संबंध में उसकी बहन के पास फिरौती के लिए एक फोन आया था।

भैयाजी ये भी देखे : Petrol Price : पुरे 31 दिनों में नहीं बढ़े पेट्रोल और…

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पतासाजी की गई और एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। उसका एक साथी अब भी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। बच्चे को सही सलामत उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।”