spot_img

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने कवर्धा में किया ध्वजारोहण, जनता को पढ़कर सुनाया CM का संदेश

HomeCHHATTISGARHस्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने कवर्धा में किया ध्वजारोहण, जनता को...

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS SINGHDEV) ने कवर्धा जिले के पीजी कॉलेज मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव (TS SINGHDEV) ने स्वतंत्रता एवं शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और उल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े व सीएम भूपेश बघेल का संदेश जनता को पढ़कर सुनाया।स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर 67 कोरोना वारियर्स, डॉक्टर, पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच पर मुख्य अतिथि के साथ पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं नीलकंठ चंद्रवंशी विशेष रूप से उपस्थित थे।

भैयाजी ये भी देखे : राज्यपाल सुश्री उइके ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रीय पर्व

परिजनों का सम्मान

मंत्री टी.एस. सिंह देव (TS SINGHDEV)  ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के चार शहीद जवान आरक्षक झल्लु प्रसाद नेवले, आरक्षक चंद्र सिंह मेरावी, प्रधान आरक्षक राजकुमार यादव और एएसआई मिलन सिंह के परिवारजन को मंच पर आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि शहीद जवानों ने अपने कत्र्तव्यों का निर्वाहन करते हुए नक्सली मुठभेंड और ड्यूटी के दौरान कोरोना से संक्रमित होने के बाद जवानों की असमायिक मृत्यु हुई थी।