spot_img

छत्तीसगढ़ के 3 पुलिस अधिकारियों की विवेचना का डंका दिल्ली तक, अब सम्मान करेगी मोदी सरकार

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ के 3 पुलिस अधिकारियों की विवेचना का डंका दिल्ली तक, अब...

रायपुर। उत्कृष्ठ विवेचना करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान केंद्र सरकार करती है। छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन अफसरों का उत्कृष्ठ विवेचना का असर दिल्ली तक पहुंचा है। दिल्ली सरकार ने इस अफसरों को मेडल (AWARD) देने का निर्णय लिया है।

भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन अधिकारियों को उत्कृष्ट विवेचना हेतु मेडल प्रदान करने की घोषणा की गयी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष-2021 के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस के बेमेतरा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक राजीव शर्मा, राजनांदगांव में पदस्थ उपनिरीक्षक इंदिरा वैष्णव और बस्तर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक इंदु शर्मा को अलग-अलग प्रकरणों में उत्कृष्ट विवेचना करने पर पुरस्कृत (AWARD) किया जाएगा।

भैयाजी ये भी देखे : शहीद योगेंद्र शर्मा के नाम से अब पहचाना जाएगा धरसींवा का स्वास्थ्य केन्द्र और शाला

पुलिस अधिकारियों की इस कार्यप्रणाली पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने इन तीनों अधिकारियों को मेडल (AWARD) मिलने पर बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय की ओर से उत्कृष्ट विवेचना हेतु पुलिस अधिकारियों की अनुशंसा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गयी थी।