spot_img

NCRB Report : महिलाओं के खिलाफ़ सबसे ज़्यादा अपराध वाला राज्य “उत्तरप्रदेश”

HomeNATIONALCRIMENCRB Report : महिलाओं के खिलाफ़ सबसे ज़्यादा अपराध वाला राज्य "उत्तरप्रदेश"

नई दिल्ली। देशभर में हो रहे अपराधों का लेखा जोखा NCRB यानी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने ज़ारी किया है। इस रिपोर्ट में सबसे चौकाने वाली बात ये है लगातार देश में बलात्कार के मामलें बढ़ते जा रहा है। साल 2018 की अपेक्षा साल 2019 के लिए ज़ारी हुई रिपोर्ट में हर रोज़ 87 बलात्कार के मामलें सामने आए है।

वहीं इस NCRB की रिपोर्ट के मुतबिक़ साल 2019 में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के कुल 4,05,861 मामले दर्ज किए। वही 59,853 बलात्कार, छेड़छाड़ समेत अन्य अपराध दर्ज़ किए गए है। साल 2019 में 2018 से महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर 7.3% बढ़ी है। NCRB की रिपोर्ट के मुतबिक़ देश में 2019 में हर दिन औसतन 87 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए हैं। असम में महिलाओं की तुलना में अपराधों की उच्चतम दर 117.8 लाख प्रति जनसंख्या है।

भैयाजी ये भी देखे : बॉलीवुड में ड्रग्स : S, R, A…अब तीन नामों पर शिकंजा

बच्चों पर भी मंडराया खतरा
ज़ारी के मुताबिक बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराध भी साल 2019 में बढे है। साल 2018 से लेकर साल 2019 में बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में 4.5 प्रतिशत ममलें ज़्यादा आए है। आंकड़ों पर अगर देखा जाए तो साल 2019 में बच्चों के खिलाफ अपराध के कुल 1 लाख 48 हज़ार केस दर्ज हुए है। इनमें से 46.6 प्रतिशत मामलें अपहरण और 35.3 फीसदी यौन दुष्कर्म के सामने आए है।