spot_img

कजाकिस्तान के रेसलर को चित कर गोल्ड की रेस में आगे बढ़े दहिया, देश में खुशी की लहर

HomeNATIONALकजाकिस्तान के रेसलर को चित कर गोल्ड की रेस में आगे बढ़े...

दिल्ली। कजाकिस्तान के सनायेव नूरिस्लाम को हरा कर भारतीय पहलवान रवि दहिया (RAVI DAHIYA) ने टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में जगह बना ली है। पहलवान रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है।

पहलवान दहिया (RAVI DAHIYA)  ने देश के लिए चौथा मेडल पक्का कर लिया है। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करके रवि दहिया ने गोल्ड की दावेदारी मजबूत कर ली है। अब वे फाइनल में गोल्ड जीतने के इरादे से उतरेंगे। पहलवान रवि दहिया से पहले भारत के लिए कई रेसलर्स ने पदक अपने नाम किए हैं।

भैयाजी ये भी देखे : विशेष सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने पहुंचे नालंदा परिसर, लाइब्रेरी में…

पहलवान सुशील कुमार 2008 और 2012 में दो मेडल देश के लिए जीत चुके हैं। वहीं योगेश्वर दत्त 2012 में और साक्षी मलिक 2016 में एक-एक पदक जीत चुके हैं। रवि दहिया (RAVI DAHIYA) के मेडल जीतने से देश में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया में सब उसे बधाई दे रहे है।