spot_img

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने स्कूलों का किया दौरा, गैरहाज़िर शिक्षकों का रोका वेतन

HomeCHHATTISGARHBILASPURसंयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने स्कूलों का किया दौरा, गैरहाज़िर शिक्षकों का...

अंबिकापुर। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण के स्कुल निरीक्षण के दौरान गैरहाज़िर रहने वाले शिक्षकों पर बड़ी कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में प्राचार्य की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश भी ज़ारी किए है। साथ ही जो शिक्षक अन्य संस्थाओं में संलग्न थे और जो गैरहाज़िर थे उनका वेतन रोका गया है। इस संबंध में आदेश भी ज़ारी कर दिया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : बृहस्पति सिंह के बिगड़े बोल से आदिवासी समाज ख़फ़ा, मरकाम बोले-मांगे…

उप संचालक लोक शिक्षण ने बताया है कि संयुक्त संचालक लोक शिक्षण द्वारा द्वारा विगत 2 अगस्त 2021 को विकासखण्ड बतौली के अतंर्गत आने वाले ग्राम सेदम में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था।

निरीक्षण के दौरान शाला में अनेक पाठ्य पुस्तकें एवं अन्य शालेय सामग्रियों को अव्यवस्थित रूप से रखने एवं शाला के कमरो एवं प्रांगण में स्वच्छता की कमी पाई गई थी। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए शाला के प्राचार्य प्रतिमा मेरी टोप्पो की एक वेतन वृद्धि रोकेने के निर्देश उप संचालक शिक्षा को दिए गए थे।

चार शिक्षकों का रोका गया वेतन

सूरजपुर जिले के विकासखण्ड प्रतापपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर का निरीक्षण 28 जुलाई 2021 को किया गया था। निरीक्षण के दौरान व्यायाम शिक्षक राजेश सिंह एवं सहायक ग्रेड-2 सुधा रावत को अन्य संस्थाओं में संलग्न पाया गया।

साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरमपुर के निरीक्षण के दौरान शाला में पदस्थ व्यायाम शिक्षक गोंविद राम मिरी एवं परमेश्वर राम अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए कर्मचारियों के वेतन आहरण को रोकने के लिए निर्देशित किया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : बिहार से खरीदी पिस्टल, करने वाले थे ये काम…सरकारी नौकरी वाला…

पुस्तक की जगह इस्तेमाल की गाइड

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंझीडांड में पदस्थ व्याख्याता एलबी अंग्रेजी मनोज कुमार सिंह भदोरिया द्वारा पाठ्यपुस्तकों की जगह गाईड के माध्यम से विद्यार्थियों को अध्यापन कराते हुए पाया गया। इस पर संबंधितों के वेतन वृद्धि को असंचयी प्रभाव से रोकने के लिए निर्देशित किया गया।