spot_img

त्रिपुरा की रिपोर्ट लेकर टीएस पहुंचे दिल्ली दरबार, कांग्रेस नेताओं के बुलावे पर विकास भी हुए रवाना

HomeCHHATTISGARHत्रिपुरा की रिपोर्ट लेकर टीएस पहुंचे दिल्ली दरबार, कांग्रेस नेताओं के बुलावे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी सरगर्मी फिर तेज हो गई हे। एक दिन के प्रवास पर त्रिपुरा गया स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (T.S SINGHDEV) त्रिपुरा की रिपोर्ट लेकर दिल्ली दरबार पहुंचे है। वे अभी दो दिन तक दिल्ली में रहेंगे और आलाकमान को त्रिपुरा की रिपोर्ट सौपेंगे। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के दिल्ली पहुंचने के बाद कांग्रेस संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को दिल्ली से बुलावा आया है। विकास दिल्ली के लिए मंगलवार को उड गए है।

कार्यकारिणी की बैठक लेकर गए थे सिंहदेव

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (T.S SINGHDEV) ने कल अगरतला में त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के साथ बैठक की। इस दौरान संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। 2023 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की शुरुआती तैयारियों पर बात हुई। सिंहदेव ने स्थानीय नेताओं से बात कर उनके विचार जाने एवं संगठन के आवश्यक पुर्नगठन और पार्टी की कार्ययोजना समेत अन्य महत्तवपूर्ण विषयों पर चर्चा की। आज सुबह वे (T.S SINGHDEV) अगरतला से दिल्ली पहुंचे।

विकास उपाध्याय जाएंगे असम

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय आज दिल्ली पहुंचे हैं। वे पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे असम जाएंगे। विकास के पास असम में संगठन का प्रभार है। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले उनको यह जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का ढांचा खड़ा करने की कोशिश की है।