spot_img

सउदी अरब के बाद अब इस देश ने भी लगाया भारत के यात्रियों पर बैन, ये है वज़ह…

HomeINTERNATIONALसउदी अरब के बाद अब इस देश ने भी लगाया भारत के...

नई दिल्ली। सऊदी अरब के बाद अब भारत से जाने वाले यात्रियों पर फिलीपींस ने भी प्रतिबंध लगा दिया है। फिलीपींस (Philippines) ने भारत ही नहीं बल्कि 9 अन्य देशों के यात्रियों के प्रवेश को भी रोका है।

भैयाजी ये भी देखे : सऊदी अरब ने भारत को डाला प्रतिबंधित देश की लिस्ट में, नागरिको ने यात्रा की तो लगाएगा 3 साल का प्रतिबंध

फिलीपींस प्रशासन ने ये फैसला कोविड के डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते संक्रामक को रोकने के लिए लिया है। जिसके तहत भारत और 9 अन्य देशों से आने वाले सभी यात्रियों के लिए चल रहे यात्रा प्रतिबंध को 1 अगस्त से 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

इस संबंध में Philippines के राष्ट्रपति के प्रवक्ता हैरी रोक ने शुक्रवार को मिडिया को जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हैरी रोक ने एक बयान में कहा कि “राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने फिलीपींस में कोविड वेरिएंट के आगे प्रसार और सामुदायिक प्रसारण को रोकने के लिए यात्रा प्रतिबंध विस्तार को मंजूरी दी। जिसमें भारत के अलावा मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।”

Philippines श्रमिकों को वापसी की अनुमति

फिलीपींस अपने प्रत्यावर्तन कार्यक्रम के तहत विदेशी फिलिपिन श्रमिकों की वापसी की अनुमति दी है, लेकिन उनकी वापसी के बाद उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन नियमों के तहत सभी से अलग रखा जाएगा। गौरतलब है कि फिलीपींस में बहुत ज्यादा खतरनाक डेल्टा वेरिएंट फैल गया है।

भैयाजी ये भी देखे : Angel Rai की शार्ट फिल्म ट्रू लव की शूटिंग पूरी, अब साउथ की फिल्मों में आएंगी नज़र

स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने 97 नए डेल्टा वेरिएंट मामलों का पता लगाया है। नए मामलों ने समग्र डेल्टा वेरिएंट को 216 तक पहुंचा दिया। डेल्टा से कम से कम आठ मरीजों की मौत हो गई है।