spot_img

चंद्रयान-3 : साल 2022 की तीसरी तिमाही में लांच होने की संभावना

HomeNATIONALचंद्रयान-3 : साल 2022 की तीसरी तिमाही में लांच होने की संभावना

नई दिल्ली। अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिहं ने कहा कि “अब सामान्य कार्य आरंभ होने को देखते हुए चंद्रयान-3 के 2022 की तीसरी तिमाही में लांच होने की संभावना है।” आज लोकसभा में एक प्रश्नकाल का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 पर कार्य प्रगति पर है।

भैयाजी ये भी देखे : केंद्रीय मंत्रिमंडल से “सीमित देयता भागीदारी संशोधन विधेयक” को मिली मंज़ूरी

चंद्रयान-3 के कार्य में आकृति को अंतिम रूप दिया जाना, उप-प्रणालियों का निर्माण, समेकन, अंतरिक्ष यान स्तरीय विस्तृत परीक्षण और पृथ्वी पर प्रणाली के निष्पादन के मूल्यांकन के लिए कई विशेष परीक्षण जैसी विभिन्न प्रक्रियाएं शामिल हैं। कार्य की प्रक्रिया कोविड-19 महामारी के कारण बाधित हो गई थी।

बहरहाल, लॉकडाउन अवधि के दौरान भी वर्क फ्रॉम होम मोड में सभी कार्य किए गए। अनलॉक अवधि आरंभ होने के बाद चंद्रयान-3 पर कार्य फिर से आरंभ हो गया और अब यह कार्य संपन्न होने के अग्रिम चरण में है।

गौरतलब है कि चंद्रयान-2 22 जुलाई, 2019 को जीएसएलवी एमके 3 रॉकेट पर लांच किया गया था। 6 सितंबर 2019 को लगभग 1:53 बजे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो, मिशन कंट्रोल ने यान के साथ सभी संपर्क खो दिया,

भैयाजी ये भी देखे : Raj Kundra Case: क्राइम ब्रांच ने किया साफ शिल्पा शेट्टी को…

जबकि वो चंद्रमा की जमीन पर उतरने का प्रयास किया। संपर्क खो जाने पर चंद्रमा की सतह से 2.1 किमी की ऊंचाई पर होने का अनुमान लगाया गया था।