spot_img

मानसून सत्र : हाथियों की रहस्यमयी मौत पर बोले वन मंत्री, मौत का कारण प्राकृतिक

HomeCHHATTISGARHमानसून सत्र : हाथियों की रहस्यमयी मौत पर बोले वन मंत्री, मौत...

रायपुर। विधानसभा में मानसून सत्र के तीसरे दिन हाथियों की मौत मामलें में विपक्ष ने सरकार से सवाल दागे। विपक्ष के सदस्य शिवरतन शर्मा ने इस मामलें में सदन में ध्यानाकर्षण सुचना दी थी। शर्मा के साथ विधायक अजय चंद्राकर ने भी इस मसलें पर सरकार से सवाल दागे।

भैयाजी ये भी देखे : Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अभी नहीं थमेगी बारिश, भारी वर्षा के…

चंद्राकर ने हाथियों की रहस्यमयी मौत के मामलें पर सरकार से सवाल किया। इसके जवाब में वन मंत्री मो. अकबर ने सदन के भीतर जवाब देते हुए इसे खारिज किया। मो. अकबर ने सदन में कहा कि “यह सही नहीं हैं कि हाथियों की रहस्यमय मौत हो रही। हाथियों की मौत का कारण प्राकृतिक है। डॉक्टर्स भी इसकी पुष्टि कर चुके हैं।”

साथ ही उन्होंने कहा कि “मृत हाथी के दांत गायब होने का मामला भी गलत है। क्योंकि इस मामले में आरोपी गिरफ्तार किए गए और हाथियों के दांत सुरक्षित रखे हुए हैं।”

विपक्ष के सदस्यों के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री अकबर ने कहा कि “छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 300 हाथी वन क्षेत्रों में घूम रहे हैं। वन क्षेत्रों में ग्रामीण अचानक हाथियों के पास आ जाते हैं। हाथियों के डर से लोगों का अपने घरों को छोड़ने की बात गलत हैं।

मैनपाट इलाके में कुछ ग्रामीण दूसरे गांव में ठहरे थे। 9 हाथियों के दल के कारण ग्रामीण दूसरे गांव में ठहरे हुए थे। रायगढ़ के 6 गांव में हाथियों के दल ने किसानों के नुकसान की बात गलत है। किसानों की सब्जी और फसल को नुकसान पहुंचाने की भी बात गलत है।”

हाथियों की मौत पर जाँच

वहीं वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ के जिन भी जिलों में हाथियों की मौत हुई है, उन सभी मामलों की विभागीय जांच की जा रही।

भैयाजी ये भी देखे : सदन में टीएस सिंहदेव ने जताया सभी का आभार, बृजमोहन ने…

रायगढ़ में हाथी के द्वारा एक ग्रामीण मौत को भी सदन के भीतर स्वीकारा है। उन्होंने ये भी बताया कि जिन लोगों की मृत्यु हुई, उन सभी को मुआवजा दिया जा चुका है।