spot_img

टीएस सिंहदेव के बंगले में नो एंट्री, सीएम ले रहे आपात बैठक, विधानसभा स्थगित

HomeCHHATTISGARHटीएस सिंहदेव के बंगले में नो एंट्री, सीएम ले रहे आपात बैठक,...

रायपुर। बृहस्पति सिंह पर हुए हमले के मामले में विधानसभा छोड़कर बाहर निकले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपने सरकारी निवास पर पहुंच चुके है।

भैयाजी ये भी पढ़े : चलते सदन में बोले सिंहदेव, बस अब बहुत हुआ…सदन तत्काल छोड़…

सिंहदेव ने बंगले के भीतर जाते हुए अपने सुरक्षाकर्मियों को स्पष्ट हिदायत दी है कि बंगले के भीतर किसी को भी मेरी इजाजत के बगैर एंट्री ना दी जाए। जिसके बाद बंगले के बाहर नो एंट्री का साइन लग चुका है। वही बंगले के एक दरवाजे पर ताला ही लगा दिया गया है।

इधर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के विधानसभा से बाहर निकलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री कक्ष में ये आपात बैठक चल रही है।

मंत्रियों की इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के अलावा छत्तीसगढ़ सरकार के तमाम मंत्री हिस्सा ले रहे है। बहरहाल इस बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा हो रही है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

भारी हंगामे के बाद विधानसभा स्थगित

इधर टीएस सिंहदेव के विधानसभा से बाहर निकलने के बाद विपक्ष ने ज़ोरदार हंगामा किया। जिसकी वज़ह से 10 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की गई।

भैयाजी ये भी पढ़े : मानसून सत्र : विधानसभा में उछला शराब बंदी और सेस का…

जैसे ही दोबारा कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष ने बृहस्पति सिंह मामले में सदन की कमेटी बनाकर जांच की मांग की। इसके लिए विपक्षी सदस्य गर्भगृह तक उतर गए। जहाँ उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।