spot_img

राहुल गांधी पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, कांग्रेस ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

HomeNATIONALराहुल गांधी पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, कांग्रेस ने साधा...

दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप है, कि उन्होंने कोरोना काल में संसद तक ट्रैक्टर रैली निकाली है।

संसद मार्ग थाने में कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ एमवी एक्ट,आईपीसी 188 और महामारी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। राहुल गांधी ट्रैक्टर लेकर संसद तक कैसे पहु्ंचे इस बात की जांच भी दिल्ली पुलिस कर रही है। आपको बता दे कि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी समेत कई बीजेपी नेताओं ने ट्रैक्टर रैली को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी पर FIR दर्ज की है।

कंटेनर से पहुंचा था ट्रैक्टर

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ट्रैक्टर रैली निकाल सके, इसलिए रविवार देर रात ट्रैक्टर को एक कंटेनर में रखकर लुटियन जोन इलाके में लाया गया था। संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पूर्व राहुल गांधी लुटियन जोन इलाके में पहुंचे और अपने नेताओं को ट्रैक्टर में बिठाकर प्रदर्शन करने लगे।

संसद के मानसून सत्र के कारण इलाके में धारा-144 लागू रहती है। धारा 144 लगने के बावजदू ट्रैक्टर रैली करने की वजह से राहुल गांधी पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। इस ट्रैक्टर के आगे और पीछे कोई नंबर प्लेट भी नही थी। ट्रैक्टर मालिक का पता पुलिस कर रही है। राहुल गांधी पर FIR दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।