spot_img

प्रदेश प्रभारी पर लखमा की टिपण्णी से नाराज़ महिला मोर्चा, कहा- माफ़ी मांगे सीएम

HomeCHHATTISGARHप्रदेश प्रभारी पर लखमा की टिपण्णी से नाराज़ महिला मोर्चा, कहा- माफ़ी...

रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा द्वारा पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी के बारे में अनर्गल शब्द बोलने पर गहरी आपत्ति की है। उन्होंने लखमा के इस बयान की घोर भर्त्सना करते हुए कहा है कि “इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल माफी मांगें अन्यथा पार्टी इसका करारा जवाब देगी।”

भैयाजी ये भी देखे : टीकाकरण से मवेशियों की हुई मौत पर कौशिक का सवाल, जिम्मेदार…

राजपूत ने कहा कि “महिलाओं के प्रति बदजुबानी और अपराध का कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है। एक महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बावज़ूद कांग्रेस का इस तरह का बर्ताव दुखद है। उन्होंने कहा कि फूलन देवी एक दस्यु थीं और उससे हमारी नेत्री की तुलना किया जाना ऐसा कृत्या है जिसकी जितनी निंदा की जाय कम है।”

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष राजपूत ने कहा कि हमारी नेत्री के उठाये मुद्दों का कोई जवाब नहीं दे पाने की खीझ में सीएम बघेल जान-बूझ कर ऐसी बयानबाजी करा रहे है। इस तरह अपने अल्प शिक्षित मंत्री का इस्तेमाल करना, उन्हें विपक्ष के खिलाफ गाली-गलौज करने के लिए उपयोग करना कांग्रेस की घृणित राजनीति है, भाजपा इसका कड़ा प्रतिरोध करेगी।

महिला मोर्चा ने दुःख व्यक्त किया

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष राजपूत ने कहा कि स्वयं के साथ किया जाना पसंद नहीं हो, वह दूसरों के साथ भी नहीं करना चाहिए। क्या बघेल यह सोचेंगे कि उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ कोई ऐसा अनर्गल बोले तो उन्हें कैसा लगेगा।

भैयाजी ये भी देखे : CPI(M) की भूपेश सरकार से मांग, स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण की…

राजपूत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम और सीएम बघेल के परिवार में भी महिलायें है। कोई भी ऐसी बयानबाज़ी करने से पहले उन्हें सोचना चाहिए कि वैसा बयान देख-सुन कर वे कैसा शर्मिन्दा महसूस करती होंगी। कांग्रेस के इस गिरते स्तर पर मोर्चा अध्यक्ष ने काफी दुःख व्यक्त किया है।