spot_img

आर्मीनिया और अजरबैजान के युद्ध में 80 लोगों की मौत, तुर्की-रूस के बीच मंडराया युद्ध का खतरा

HomeINTERNATIONALआर्मीनिया और अजरबैजान के युद्ध में 80 लोगों की मौत, तुर्की-रूस के...

येरेवान. काकेकस इलाके के दो देशों आर्मीनिया और अजरबैजान (Armenia and Azerbaijan) के बीच विवादित क्षेत्र को हुए तनाव के बीच सोमवार को युद्ध जारी रहा। युद्ध में अब तक 80 लोगों की मौत हो गई है, और सैकड़ो लोग घायल हो गए है।  जैसे-जैसे यह जंग तेज होती जा रही है, वैसे-वैसे रूस और नाटो देश के तुर्की के इसमें कूदने का खतरा मंडराने लगा है।

अजरबैजान (Armenia and Azerbaijan) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि आर्मीनियाई बलों ने सोमवार सुबह टारटार शहर पर गोलाबारी शुरू कर दी। वहीं, आर्मीनिया के अधिकारियों ने कहा कि लड़ाई रातभर जारी रही और अजरबैजान ने सुबह के समय घातक हमले शुरू कर दिए। दोनों तरफ से टैंक, तोप और फाइटर जेट और ड्रोन ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने इंटरफैक्स समाचार एजेंसी को सोमवार को बताया कि लड़ाई में आर्मीनिया के 550 से अधिक सैनिक मारे गए हैं।

आर्मीनियर के अफसरों ने दावा किया खारिज

अजरबैजान के दावों को आर्मीनिया के अधिकारियों ने सिरे खारिज किया है। आर्मीनिया ने यह दावा भी किया कि अजरबैजान के चार हेलिकॉप्टरों को मार गिराया गया। इस संकट को देखते हुए अजरबैजान के कुछ क्षेत्रों में मार्शल लॉ लगाया गया है तथा कुछ प्रमुख शहरों में कर्फ्यू के आदेश भी दिए गए हैं।

रूस और तुर्की में जंग का मंडराया खतरा

इस बीच आर्मीनिया और अजरबैजान (Armenia and Azerbaijan)  में बढ़ती जंग से रूस और तुर्की के इसमें कूदने का खतरा पैदा हो गया है। रूस जहां आर्मीनिया का समर्थन कर रहा है, वहीं अजरबैजान के साथ नाटो देश तुर्की और इजरायल है। न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक आर्मेनिया और रूस में रक्षा संधि है और अगर अजरबैजान के ये हमले आर्मेनिया की सरजमीं पर होते हैं तो रूस को मोर्चा संभालने के लिए आना पड़ सकता है।

तुर्की खड़ा हुआ अजरबैजान के साथ

आर्मीनिया का विरोध करने के लिए अजरबैजान के साथ तुर्की खड़ा है। तुर्की ने एक बयान जारी कहा है कि हम समझते हैं कि इस संकट का शांतिपूर्वक समाधान होगा लेकिन अ‍भी तक आर्मीनियाई पक्ष इसके लिए इच्‍छुक नजर नहीं आ रहा है। तुर्की ने कहा कि हम आर्मीनिया या किसी और देश के आक्रामक कार्रवाई के खिलाफ अजरबैजान की जनता के साथ आगे भी खड़े रहेंगे। माना जा रहा है कि तुर्की का इशारा रूस की ओर था। तुर्की मे बने हमलावर ड्रोन आर्मीनियर पर अजरबैजान की तरफ से हमला कर रहे है।