spot_img

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने चलाई साईकल

HomeCHHATTISGARHपेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने चलाई साईकल

रायपुर। पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ती महंगाई के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत तमाम कांग्रेसियों ने साईकल चलाकर अपना विरोध दर्ज़ कराया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : Job Alert : छत्तीसगढ़ के सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में 6,826 पदों…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने इस दौरान कहा कि “पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के कारण दैनिक जीवन की उपयोगी वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं, जहाँ एक ओर महंगाई बढ़ रही हैं आम आदमी हताश हैं,परेशान हैं।

वहीं दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार निष्ठुर होकर बिना किसी फिक्र के मनमानी करते हुए पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि कर रही है। आम आदमी द्वारा झेले जा रहे महंगाई के इस मार के विरोध में आज हम सबने यहाँ साईकल चला कर अपना विरोध दर्ज़ किया है।”

भैयाजी ये भी पढ़े : कांग्रेस के आरोपों पर कौशिक का पलटवार, झूठ का व्यापार कर…

कांग्रेस के इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर शुक्ला, पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय,महापौर एजाज ढेबर, रायपुर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, अध्यक्ष रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी गिरीश दुबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।