spot_img

बड़ी खबर : भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश का दौरा, लेंगे पदाधिकारियों की बैठक

HomeCHHATTISGARHबड़ी खबर : भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश का दौरा,...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश 17 व 18 जुलाई को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी डी.पुरन्देश्वरी व सहप्रभारी नितिन नबीन मौजूद रहेंगे।

भैयाजी ये भी देखे : कोटवार ने बेची सेवा भूमि, कलेक्टर ने निलंबित करने ज़ारी किए…

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 17 जुलाई को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश व प्रदेश प्रभारी डी.पुरन्देश्वरी, सहप्रभारी नितिन नबीन मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा के प्रभारी की बैठक लेंगे। उसी दिन प्रकोष्ठों के संयोजक व सहसंयोजकों तथा विभाग के संयोजक-सहसंयोजक की बैठक होगी।

भैयाजी ये भी देखे : Breaking : कोरोना मरीज़ के संपर्क में आए सभी का कोरोना…

इसके बाद 18 जुलाई को प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, सहप्रभारी बैठक में शामिल होंगे। वहीं प्रदेशाध्यक्ष, संगठन महामंत्री व प्रदेश महामंत्रियों की बैठक आयोजित की गई है। कोर ग्रुप की बैठक व प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्रियों की बैठक होगी।