spot_img

राज्य में कल 2लाख 72 हजार से अधिक कोविड-19 वैक्सीन डोज लगाई गई

HomeCHHATTISGARHराज्य में कल 2लाख 72 हजार से अधिक कोविड-19 वैक्सीन डोज लगाई...

रायपुर: प्रदेश में कल 28जून को 2 लाख 72 हजार 620 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज दी गई। इसके लिए राज्य में 4380 केंद्र बनाए गए थे । राज्य में अब तक 93लाख 37हजार 218 कुल डोज लगाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 18से 44आयु वर्ग के 24लाख 56 हजार 312 लोगों को प्रथम डोज, 67681को दूसरी डोज लगाई गई।

45 वर्ष से अधिक उम्र के 47 लाख 26 हजार 38को पहली डोज और 10 लाख 13 हजार 698 को दूसरी डोज दी गई। आज की स्थिति में प्रदेश में 5 लाख 29 हजार 169 वैक्सीन डोज जिलों में उपलब्ध है।