spot_img

जंगल में मिली युवक की खून से सनी लाश, हत्या की जताई जा रही आशंका

HomeCHHATTISGARHBILASPURजंगल में मिली युवक की खून से सनी लाश, हत्या की जताई...

बिलासपुर : कोटा के बेलगहना चौकी क्षेत्र के कंचनपुर के जंगल में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। सिर पर चोट के निशान होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक की पहचान छिंदपानी निवासी अशोक धनुवार के रूप मेंं हुई है।.

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अशोक अपने ससुर से मिलने जंगल गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परेशान होकर परिजन उसे ढूंढते-ढूंढते जंगल में पहुंचे तो वहां जंगल में उसकी लाश पड़ी हुई मिली। अशोक के सिर पर चोट के निशान थे।

इसकी सूचना ग्राम के कोटवार और सरपंच को दी गई। सरपंच ने इसकी सूचना बेलगहना पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि अशोक की लाश औंधे मुंह पड़ी हुई थी। घटना के बाद से अशोक धनुवार का ससुर खोरबहरा धनुवार भी गायब है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि छिंदपानी निवासी अशोक धनुवार अपनी पत्नी के साथ उसी के गांव में रहकर खेती किसानी का काम करता था तथा उसका ससुर खोरबहरा धनुवार जंगल में कुटिया बनाकर रहता है। किंतु घटना के बाद से खोरबाहरा का पता नही चल रहा है।