spot_img

अच्छी ख़बर : भारत में कोरोना के नए संक्रमित मरीज़ों से ज़्यादा हुए स्वस्थ, जांच का बना रिकॉर्ड

HomeNATIONALअच्छी ख़बर : भारत में कोरोना के नए संक्रमित मरीज़ों से ज़्यादा...

नई दिल्ली। भारत में लगातार सातवें दिन कोरोना से स्वस्थ वाले लोगों की संख्या संक्रमण के नये मामलों से ज्यादा थी। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 3,69,077 लोग स्वस्थ हुए।

बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या आज 2,23,55,440हो गयी। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 86.74 प्रतिशत हो गयी। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में 10 राज्यों की 75.11 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

एक और सकारात्मक घटनाक्रम के तहतभारत में दर्ज किए जा रहे कोविड-19 के दैनिक नएमामले लगातार चार दिनों से तीन लाख से हैं। पिछले 24 घंटे में 2,76,110 नए मामले दर्ज किए गए।

पिछले 24 घंटे में सामने आए नए मामलों में 10 राज्यों की 77.17 प्रतिशत हिस्सेदारी है। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 34,875 और उसके बाद कर्नाटक में 34,281 नए मामले दर्ज किए गए।

दूसरी तरफ भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 31,29,878 हो गयी। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 12.14 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में 96,841 की कमी आयी है। देश के कुल सक्रिय मामलों में आठ राज्यों की हिस्सेदारी 69.23 प्रतिशत है।

कोरोना जांच का बना नया रिकॉर्ड

भारत में पिछले 24 घंटे में 20.55 लाख से ज्यादा जांच हुई जो अब तक किसी एक दिन में हुई सबसे ज्यादा जांच है। इस उपलब्धि के साथ भारत ने कल बना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दैनिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 13.44 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में कुल 20,55,010 जांच हुईं।