spot_img

राहुल-प्रियंका ने भारत बंद का किया समर्थन, बिल को लेकर बोली ये बात

HomeNATIONALराहुल-प्रियंका ने भारत बंद का किया समर्थन, बिल को लेकर बोली ये...

दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसान संगठनों द्वारा आहुत भारत बंद (Bharat Bandh) को समर्थन दिया है। शुक्रवारको राहुल गांधी ने दावा किया है, कि संसद से पारित कृषि विधेयक देश के किसानों को गुलाम बना देगा। वहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों के प्रदर्शन को समर्थन करते हुए ट्वीट किया है, ये कृषि विधेयक ईस्ट इंडिया कंपनी राज की याद दिलाते है।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, कि जीएसटी ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग को बर्बाद कर दिया। अब कृषि कानून हमारे किसानों को गुलाम बना देंगे।

 

किसानों बनेंगे उद्योगपतियों के गुलाम

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके दावा किया है, कि किसानों से एमएसपी छीन ली जाएगी। उन्हें ठेके पर खेती के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा।  न दाम मिलेगा, न सम्मान।  किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा।” उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा के कृषि विधेयक ईस्ट इंडिया कंपनी राज की याद दिलाते हैं। हम ये अन्याय (Bharat Bandh) नहीं होने देंगे।”

रणदीप सुरजेवाला ने किया विरोध

बंद (Bharat Bandh) का समर्थन करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘पेट में अंगारे और मन में तूफ़ान लिए देश का अन्नदाता किसान और भाग्यविधाता खेत मज़दूर भारत बंद करने को मजबूर है। अहंकारी मोदी सरकार को न उसके मन की व्यथा दिखती न उसकी आत्मा की पीड़ा महसूस होती। आइये, भारत बंद में किसान-मज़दूर के साथ खड़े हों, संघर्ष का संकल्प लें।”