spot_img

स्वास्थ्य विभाग के विवादित पूर्व संचालक की संविदा नियुक्ति समाप्त

HomeCHHATTISGARHस्वास्थ्य विभाग के विवादित पूर्व संचालक की संविदा नियुक्ति समाप्त

रायपुर। अपनी हरकतों और कारणों से स्वास्थ्य विभाग में विवादित रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के पूर्व संचालक डॉ साहेब लाल आदिले (Dr. Saheb Lal Adile) की संविदा नियुक्ति गुरूवार को समाप्त कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। आपको बता दे कि डॉ आदिले अपने कारनामों और हरकतों की वजह से पूरे कार्यकाल में विवादों में रहे है। विवादों में रहने के कारण कई बार सस्पेंड और कई बार विभागीय जांच से भी गुजरना पड़ा है।

ये आरोप लगे डॉक्टर आदिले पर

स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों से मिली जानकारी के अनुसार डॉ आदिले (Dr. Saheb Lal Adile) के उपर दवा खरीदे के मामलें में 95 लाख रुपए की गड़बड़ी करने, नियुक्ति देने का झांसा देकर दुष्कर्म करने समेत कई मामलें है। महिला द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद डॉ आदिले (Dr. Saheb Lal Adile) अपने शंकर नगर स्थित निवास से गायब है और उनका नंबर बंद है। डॉ आदिले की हरतों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने दवा में गड़बड़ी करने वाले मामलें में जांच करने के लिए 3 अफसरों की टीम लगाई है। पुलिस डॉ आदिले की अलग से तलाश कर रही है।

पढ़े आदेश की कॉपी