रायपुर। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में सूबे के मुखिया भूपेश बघेल ने भी शिरक़त की।
मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
भैयाजी ये भी देखे : #InternationalWomensDay : पीएम मोदी ने दी बधाई, भूपेश बोले महिला बने…
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने सुपोषण संगवारी पुस्तिका पोषण संदर्भ का दत्तक ग्रहण कार्यक्रम के पोस्टर और राज्य महिला आयोग के व्हाट्सएप कॉल सेंटर के पोस्टर का विमोचन किया।
सीएम बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “जब पुरुष शिक्षित होता है तो उसे लाभ होता है, लेकिन जब महिला शिक्षित होती है तो पूरे परिवार को लाभ होता है, पूरा परिवार शिक्षित होता है और समाज आगे बढ़ता है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि “छत्तीसगढ़ में हमेशा मातृ-शक्ति की आराधना होती रही है। यह भगवान राम की माता कौशल्या, शबरी की भूमि हैं। छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनी माता थीं, जिन्होंने संसद में अस्पृश्यता कानून पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोक गायिका तीजन बाई की पंडवानी की गूंज पूरे विश्व में सुनाई पड़ती है।
इसी तरह फूलबासन बाई यादव, शमशाद बेगम, ममता चंद्राकर जैसी छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने समाज सेवा से लेकर कला तक विभिन्न क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बघेल ने कहा कि आज महिलाएं धरती, जल और आकाश में भी अग्रणी भूमिका में हैं। महिलाएं आटो चलाने से लेकर लड़ाकू विमान तक उड़ा रही हैं।”
International Women’s Day : महिलाएं पुरुषों से आगे-भूपेश
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। छत्तीसगढ़ में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाएं उनको मिले 50 प्रतिशत आरक्षण से ज्यादा संख्या में चुनकर आ रही हैं।
भैयाजी ये भी देखे : बठेना में पीड़ित परिवार से मिला भाजपा विधायकदल, रमन ने की…
छत्तीसगढ़ विधानसभा में 14 महिला विधायक हैं। देश की विधानसभाओं में सबसे ज्यादा महिलाओं का प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ विधानसभा में है।