spot_img

बंगाल चुनाव के लिए BJP ने ज़ारी 57 प्रत्याशियों की सूची, नंदीग्राम से शुभेंदु प्रत्याशी

HomeNATIONALबंगाल चुनाव के लिए BJP ने ज़ारी 57 प्रत्याशियों की सूची, नंदीग्राम...

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 (West Bengal Election 2021) के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भाजपा ने 57 उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर दिया है।

भैयाजी ये भी देखे : Big News : बंगाल में भाजपा का एक और दांव, पूर्व…

पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 (West Bengal Election 2021) के लिए ज़ारी हुई इस लिस्ट की सबसे बड़ी बात यह है कि भाजपा ने नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

हाल ही में टीएमसी से आए और ममता बनर्जी के ख़ास रह चुके शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से ही चुनाव लड़ते आए है। इधर ममता बनर्जी भी नंदीग्राम से चुनावी मैदान में सामने हैं और वहां से उन्होंने शुभेंदु अधिकारी को जितने की चुनौती दी है।

इधर भाजपा की इस लिस्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा, पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष, शांतनु प्रमाणिक, सुरेश नायक, संदीप महतो, तपन घुइया,बलेश्वर महतो का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

West Bengal Election 2021 के लिए भाजपा की सूची

भैयाजी ये भी देखे : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पर राष्ट्रीय सेमीनार, पटेल बोले-युवाओं के प्रेरणा…

गौतलब है कि पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में (Assembly elections 2021)चुनाव होगा। पहला चरण- 27 मार्च को होगा, दूसरा- 1 अप्रैल, तीसरा- 6 अप्रैल, चौथा- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल, आठवें चरण का मतदान- 29 अप्रैल को होगा। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में 2016 में 77,413 चुनाव केंद्र थे अब 1,01,916 चुनाव केंद्र होंगे।