spot_img

बड़ी ख़बर : असम में 70 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का ऐलान, 11 की कटी टिकट

HomeNATIONALबड़ी ख़बर : असम में 70 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का ऐलान,...

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने असम में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election 2021) के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति की गुरूवार देर रात तक चली बैठक के बाद शुक्रवार शाम को भाजपा ने ये लिस्ट ज़ारी की है।

भैयाजी ये भी पढ़े : तृणमूल कांग्रेस ने ज़ारी की 291 प्रत्याशियों की लिस्ट, नंदीग्राम से…

इस लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी ने 70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल पिछली बार की तरह माजुली सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। लिस्ट में ख़ास बात यह है कि पार्टी ने 11 विधानसभा सीटों में वर्तमान विधायकों को टिकट न देकर नए चेहरों को मौका दिया है। देखिए पूरी सूची…

 

Assam Assembly Election 2021 का फार्मूला

गौरतलब है कि असम में भारतीय जनता पार्टी, असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरी है। इस गठबंधन समझौते के तहत 92 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, एजीपी 26 और यूपीपीएल 8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

भैयाजी ये भी पढ़े : आर्सेलर मित्तल-निपोन स्टील ओडिशा में लगाएंगे इस्पात संयंत्र, MOU पर हुए…

असम की कुल 126 विधानसभा सीटों में तीन चरणों में चुनाव (Assam Assembly Election 2021) होने है, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को मतदान की तारीख तय की है। साल 2016 के विधानसभा चुनाव में यहाँ 24,890 चुनाव केंद्र थे, 2021 में चुनाव केंद्रों की संख्या 33,530 होगी। असम में मतदान होने के बाद वोटों की गिनती 2 मई को की जानी है।