spot_img

तालाबों में बनेंगे चेंजिंग रूम, गार्डन और विसर्जनकुंड का भी प्रस्ताव

HomeCHHATTISGARHतालाबों में बनेंगे चेंजिंग रूम, गार्डन और विसर्जनकुंड का भी प्रस्ताव

महासमुंद। शहर के महामाया तालाब (Pond) का सौन्दर्यीयकरण करण किया जाएगा। तालाब के नज़दीक महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम भी बनवाया जाएगा। इसके साथ ही साफ सफ़ाई और आकर्षक साज-सज्जा भी तालाब के आस पास किया जाएगा।

भैयाजी ये भी पढ़े : बजट सत्र में भाजपा विधायक दिखाएंगे तेवर, सरकार को मुद्दों पर…

महासमुंद कलेक्टर डोमन सिंह ने शहर के मध्य में स्थित प्राचीन महामाया तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने तालाब में महिलाओं के स्नान वालें स्थानों पर चेंजिंग रूम बनानें के निर्देश दिए है। वहीं तालाब के आस-पास की साफ-सफाई, गंदगी नहीं फैलानें, तालाब के किनारें सुसज्जित पेंटिंग कराने भी कहा है।

तालाबों में विसर्जन होने वाली पूजन सामग्री के लिए भी कलेक्टर डोमन सिंह ने एक विसर्जन कुंड का निर्माण करने भी अधिकारीयों को निर्देशित किया है। जहाँ श्रद्धालु हवन पूजन सामग्री को विसर्जित कर सकेंगें।

महासमुंद के न सिर्फ महामाया तालाब बल्कि शीतला तालाब, टामकी तालाब, बंधवा तालाब का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां साफ-सफाई, पिंचिंग, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, सी.सी. रोड एवं तालाबों के आस-पास वृक्षारोपण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दरअसल महासमुंद कलेक्टर सिंह शहर के विभिन्न स्थानों की व्यवस्था, साफ सफाई और अन्य मुलभुत सुविधाओं के निरीक्षण पर निकले थे। तभी उन्होंने इन तलाबों (Pond) को व्यवस्थित करने के दिशा निर्देश दिए है।

तालाब (Pond) से पहले तहसील दफ़्तर पहुंचे थे कलेक्टर

तालाबों का निरीक्षण करने से पहले कलेक्टर डोमन सिंह ने जिला मुख्यालय महासमुन्द के विभिन्न शासकीय कार्यालय, नगर के वार्डाें और सड़कों का निरीक्षण किया। कलेक्टर डोमन सिंह ने तहसील कार्यालय पहुंचकर वहां की साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। तहसील कार्यालय परिसर के रिक्त भूमि पर गार्डन विकसित करने के निर्देश दिए।

भैयाजी ये भी पढ़े : Weather Alert : बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, बादल, बारिश और बरसेंगे…

इसके उपरांत उन्होंने वार्ड क्रमांक 20 एवं 21 में चलाए जा रहें सफाई कार्यों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वार्डवासियों ने बताया कि विगत दो-तीन महीनों से नाली की सफाई नहीं होने की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को संबंधित सफाई कर्मी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।