spot_img

बजट सत्र में भाजपा विधायक दिखाएंगे तेवर, सरकार को मुद्दों पर मय दस्तावेज़ घेरने की तैयारी

HomeCHHATTISGARHबजट सत्र में भाजपा विधायक दिखाएंगे तेवर, सरकार को मुद्दों पर मय...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में होने वाले बजट सत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधायक (BJP MLA) सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे है। सदन के भीतर विपक्ष इस बजट सत्र में तल्ख तेवर दिखाएगी।

यही नहीं बल्कि भाजपा बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए इस बार मय दस्तावेज तैयारियां कर रही है। यानी भाजपा सदन के भीतर आरोपो के साथ उन आरोपों से जुड़े दस्तावेज भी सदन के भीतर प्रस्तुत करने की तैयारी में है।

भैयाजी ये भी पढ़े : Weather Alert : बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, बादल, बारिश और बरसेंगे…

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन के सुपरविजन में हुई विधायक दल की बैठक में यह टिप्स भाजपा विधायकों को दिए गए हैं। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री समेत कुल तेरह मंत्रियों के विभिन्न विभागों में भी चल रहे कामकाज, भ्रष्टाचार और विभाग की विभिन्न शिकायतों के अंबार पर भी भाजपा के विधायक अपनी पैनी नजर जमाए हुए है।

इन मामलों को भाजपा विधायक सदन के भीतर पूरे जोर-शोर से रखेंगे। सूत्रों के मुताबिक सबसे ज्यादा तैयारी कृषि, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और खाद्य विभाग को लेकर की जा रही है।

यानी भाजपा विधायकों (BJP MLA) के निशाने पर इस बार प्रदेश में हुए किसान आत्महत्या, धान खरीदी, धान के उठाव, धान की मिलिंग, बारदाना की कमी, बोनस, गोबर खरीदी केंद्र को बंद किए जाने जैसे मामलों को पुरे जोर शोर से उठाया जाएगा।

इसके आलावा विपक्ष सूबे में अवैध शराब की बिक्री, रेत उत्खनन, हत्या, लूटपाट, डकैती, स्वास्थ्य विभाग में कोरोना के दौरान हुई नियुक्ति में छटनी, बेरोजगारी, नए रोजगार के अवसर समेत कई बिंदुओं पर सियासी घमासान मच सकता है। इन मुद्दों के लिए विधायकों को चर्चा कर तैयारियां करने के लिए प्रदेश प्रभारी और नेता प्रतिपक्ष ने कहा है।

BJP MLA को जनहित में काम करने दिए निर्देश

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने भी विधायकों को जनता से जुड़े हुए मुद्दों को मुखर होकर सदन के भीतर उठाने के लिए निर्देशित किया है। यही नहीं बल्कि उन्होंने सदन से लेकर सड़क तक जनहित के मुद्दों पर भाजपा के विधायकों को उतरने कहा है।

भैयाजी ये भी पढ़े : बड़ी ख़बर : आज रात से Fastag अनिवार्य, नहीं होने पर देने होंगे…

इस बैठक में वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक नारायण चंदेल, पुन्नुलाल मोहले, अजय चंद्राकर विधायक शिवरतन शर्मा, विद्यारतन भसीन, डमरूधर पूजारी, डाॅ. कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, रंजना साहू व जितेन्द्र वर्मा मौजूद थे।