spot_img

बड़ी ख़बर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ऐलान, आधा दर्जन बने कार्यकारी अध्यक्ष

HomeNATIONALबड़ी ख़बर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ऐलान, आधा दर्जन बने कार्यकारी...

नई दिल्ली। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) में कार्यकारिणी का ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कर दिया है। इस संबंध में पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जानकारी दी है।

ज़ारी पत्र में पीसीसी के लिए आगामी स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए संसदीय बोर्ड और रणनीति, स्क्रीनिंग और समन्वय समिति के गठन को भी मंजूरी दी गई है।

भैयाजी ये भी देखे : धमतरी में रेट भंडारण पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही, पांच…

महाराष्ट्र में अब प्रदेश कांग्रेस (PCC) की कमान नाना पटोले को सौंपी गई है। वही नाना पटोले के साथ आधा दर्जन नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष में शिवाजी राव, बसवराज पाटिल, मोहम्मद आरिफ नसीम खान, कुणाल रोहिदास पाटिल, चंद्रकांत हंडोरे, प्रणति सुशीलकुमार शिंदे को नियुक्त किया गया है।

PCC में 10 उपाध्यक्ष की नियुक्ति

वही महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी में बतौर उपाध्यक्ष 10 लोगों को तैनात किया गया है। शिरीष मधुकरराव चौधरी, रमेश आनंद राव बागवान, हुसैन दलवई, मोहन जोश, रंजीत प्रताप कांबले, कैलाश कृष्णराव गोरान्याल, आई.आई. नागरेल, शरद अहीर, एम.एम. शेख, मानिक मोतीराम जगताप उपाध्यक्ष बने है।

भैयाजी ये भी देखे : राजधानी में नशीली गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

इसके अलावा पार्टी ने पार्लियामेंट्री बोर्ड कमेटी में कुल 37 लोगों की नियुक्ति की है। वहीं एक्स ऑफिस मेंबर्स में 4 स्ट्रेटजी, स्क्रीनिंग एंड कोआर्डिनेशन कमेटी में 19 लोग जगह दी गई है।