spot_img

Raipur Lockdown : शहर में पसरा सन्नाटा, ख़ाकी का दिखा खौफ़…

HomeCHHATTISGARHRaipur Lockdown : शहर में पसरा सन्नाटा, ख़ाकी का दिखा खौफ़...

रायपुर। राजधानी में लॉकडाउन (Lockdown) के पहले दिन सन्नाटा पसरा रहा। चौक चौराहों पर जहां पुलिस की मुस्तैदी नजर आई, वही लोग अपने घरों में कैद है। पहले दिन की शुरुआत में ही पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लगातार पेट्रोलिंग कर लोगो से घरों में रहने की अपील की और बेवजह घूमने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की गई है।

इधर पूरे शहर भर में कोविड-19 के लिए हुए लॉकडाउन (Lockdown) में अनाज, किराना और सब्जी मंडी पर खासा असर दिखा। राजधानी भर के सभी बाजार बंद है। सदर बाजार, गोल बाजार, बंजारी चौक, रामसागर पारा, गुढ़ियारी, पुरानी बस्ती, लाखे नगर, शास्त्री मार्केट समेत सभी बाजारों में सन्नाटा पसरा हुवा है।

इन सब से इतर शहर के बैंकों में भी पहली मर्तबा ताले लटके मिले, साथ ही शहर के पेट्रोल पंप भी खाली नजर आए। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए इस लॉकडाउन में पूरी सख्ती बरती जा रही है। हालांकि मेडिकल इमरजेंसी वालों को रिलीफ़ भी किया जा रहा है।

शहर के भीतर आना मुश्किल
राजधानी के प्रमुख चौक चौराहों समेत तमाम शहर के एंट्री पॉइंट पर भी पुलिस मुस्तैदी से पूछताछ कर जांच पड़ताल कर रही है। जिन वाहनों में ई-पास धारी व्यक्ति सफर कर रहे हैं, उन्हे शहर के भीतर प्रवेश या शहर से बाहर जाने की अनुमति दी जा रही है। वही मेडिकल इमरजेंसी, दवाई लेने के लिए पर्ची दिखाने पर अथवा चिकित्सकीय परामर्श हेतु छूट दी गई है।

कलेक्टर एसपी ने लिया जायज़ा
इधर रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन और जिले के पुलिस कप्तान अजय यादव ने भी लॉकडाउन(Lockdown) के दौरान शहर में हालातों का जायजा लिया है। अपने अधीनस्थ अधिकारियों से दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों ने पहले दिन के हालातों पर चर्चा की है। इसके साथ ही दोनों अफसरों ने शहर के भीतर बेवजह घूमने वाले लोगों पर सख्ती के साथ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए है। वही जरूरतमंदों की सहायता करने का भी जिम्मा दोनों अफसरों ने जिला प्रशासन की टीम को दिया है।