spot_img

धान खरीदी के आंकड़ों पर संग्राम, कांग्रेस बोली- भाजपा फ़र्ज़ी साबित करें या मांगें माफ़ी

HomeCHHATTISGARHधान खरीदी के आंकड़ों पर संग्राम, कांग्रेस बोली- भाजपा फ़र्ज़ी साबित करें...

रायपुर। धान खरीदी के आंकड़ों पर अब सियासी संग्राम छिड़ गया है। पहले बारदाना की कमी, उठाव न होना, मिलिंग समेत तमाम मुद्दों पर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हुए थे।

इस बार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को चुनौती दी है।

भैयाजी ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ किसान सभा ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन, ट्रेक्टर परेड में…

शैलेश ने कहा कि विष्णुदेव साय या तो धान के खरीदी के सरकारी आंकड़ों को फर्जी साबित करें या फिर माफी मांगे। कांग्रेस ने कहा है कि किसानों का मखौल उड़ाने वाले लोग किसानों के नाम पर अफवाह उड़ाने का खेल बंद करें।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में हुई धान की रिकॉर्ड खरीदी से भाजपा बौखला गई है और झूठ फैलाने में लगी है।

15 साल तक औसत 50 लाख टन धान को खरीदने वाली भाजपा, रमन सिंह सरकार के किसान विरोधी चरित्र को छिपाने के लिए झूठ का सहारा ले रही है।

धान खरीदी : 20 साल का रिकार्ड

गौरतलब है कि सरकार की ओर से इस साल धान की रिकार्ड खरीदी का दावा किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक सर्वाधिक खरीदी की जा चुकी है। राज्य निर्माण के 20 वर्ष में इस साल सर्वाधिक खरीदी का रिकॉर्ड बना है।

इस साल चालू धान की खरीदी सीजन में 21 जनवरी तक 84 लाख 44 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है, जो बीते वर्ष राज्य में क्रय किए गए कुल धान 83.94 लाख मीट्रिक टन से 50 हजार मीट्रिक टन अधिक है, जबकि खरीदी के लिए 10 दिन अभी बाकी है।

19 लाख किसानों को प्रोत्साहन राशि

सरकार की तरफ से ज़ारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक़ चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार इस योजना के तहत राज्य के 19 लाख किसानों को 5750 करोड़ रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है।

भैयाजी ये भी पढ़े : बंगाल में ममता बनर्जी की सियासी रैली, देश में चार राजधानी…

अब तक राज्य के 19 लाख 54 हजार 332 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेच चुके हैं। कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स को 27 लाख 70 हजार 693 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया जा चुका है, जिसके विरूद्ध अब तक 25 लाख 45 हजार 512 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।