spot_img

बंगाल में ममता बनर्जी की सियासी रैली, देश में चार राजधानी की उठाई मांग

HomeNATIONALबंगाल में ममता बनर्जी की सियासी रैली, देश में चार राजधानी की...

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर एक नया मुद्दा उछाल दिया।

ममता ने अब देश में चार राजधानी बनाने की मांग कर डाली। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अंग्रेजी सरकार का उदाहरण भी सार्वजानिक मंच से दिया।

भैयाजी ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ किसान सभा ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन, ट्रेक्टर परेड में…

नेताजी की जयंती पर पहले तो ममता ने 9 किलोमीटर का पैदल रोड शो किया। उन्होंने श्याम बाजार में इस रोड शो की शुरुआत की, जिसमें हजारों की संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता उनके पीछे चलें।

इस रैली के बाद ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने संबोधन देते हुए कहा कि “भारत देश में चार राजधानियां होनी चाहिए।” इसके लिए ममता बनर्जी ने अंग्रेजी शासन काल का उदाहरण देते हुए कहा कि “अंग्रेजों ने कोलकाता में रहते हुए देश भर में राज्य कर लिया, देश में सिर्फ एक राजधानी ही क्यों रहे ?

Mamta Banerjee बोली-बाँट रही भाजपा

रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि “नेताजी सुभाष चंद्र बोस कि आजाद हिंद फौज में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई यानी हर समुदाय के लोगों को जगह मिली थी।

भैयाजी ये भी पढ़े : पराक्रम दिवस : राष्ट्रपति, पीएम और सीएम भूपेश ने दी सुभाष…

उनकी सोच में भारत को संगठित रखना सर्वोपरि था, नेता जी ने कभी देश को बांटने की न कोशिश की और ना ही अंग्रेजों की बांटो और राज करो किरण नीति अपनाई थी। आज भाजपा लोगों को बांटना चाह रही है, लेकिन मेरी लड़ाई आज भी देश के लिए है।”