spot_img

छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन कल, डी पुरंदेश्वरी होंगी शामिल

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन कल, डी पुरंदेश्वरी होंगी शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का जंगी प्रदर्शन कल प्रदेश भर में होगा। सूबे के तमाम जिलों के कलेक्टर दफ्तर का घेराव भाजपाई करेंगे। राजधानी रायपुर में वृहद स्तर पर इसकी तैयारी की गई है।

रायपुर में पहले धान खरीदी में अव्यवस्था व किसानों के खिलाफ की गई वादाखिलाफी के विरोध में बूढ़ा तालाब धरना स्थल में प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

भैयाजी ये भी पढ़े : नई गाड़ियों की बिक्री से हट सकती है रोक, पर “होमो…

बूढ़ा तालाब में धरना के बाद BJP की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की अगुवाई में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट घेराव के लिए कूच करेंगे।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, कार्यालय मंत्री सुभाष राव, कार्यक्रम संयोजक छगन मून्दड़ा, सहसंयोजक डॉ प्रमोद साहू जिला महामंत्री ओंकार बैस रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्त्ता कलेक्ट्रेड पहुंचेंगे।

BJP की अपील

रायपुर जिले के प्रदेश, जिला पदाधिकारी, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, मंडल अध्यक्ष व पार्षद गण सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भैयाजी ये भी पढ़े : घूमने गए थे पति-पत्नी, मामूली झगड़े के बाद बीवी को उतार…

जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी व कार्यक्रम संयोजक छगन मूंदड़ा ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।